बांका सड़क हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अफसरशाही पर कसा तंज

बांका, 2 मई 2025:बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत सुईया बाजार में सड़क दुर्घटना में मारे गए दो युवकों के परिजनों से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और घटना की कड़ी निंदा की।

15 मार्च को दर्दनाक हादसा
गौरतलब है कि 15 मार्च को थाना क्षेत्र के गढ़ुआ जंगल के पास एक वाहन की टक्कर से फैजल अंसारी (20 वर्ष) और बसीम अंसारी (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा पुलिस वाहन से हुआ।

तेजस्वी का आरोप: “पुलिस बनी भक्षक”
तेजस्वी यादव ने इस घटना को “मानवता को शर्मसार करने वाला” बताया और आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को बंधक बनाया, मारपीट की और झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया
उन्होंने कहा, “पुलिस को जनता की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन आज वह रक्षक नहीं भक्षक बन गई है। बिहार में अफसरशाही बेलगाम हो गई है, पुलिस गुंडों की तरह काम कर रही है।”

राजद परिवार न्याय के लिए प्रतिबद्ध
तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जानकारी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी दी है और पार्टी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्राथमिक राहत स्वरूप 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

नीतीश सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, “सीएम अचेत अवस्था में हैं, उन्हें राज्य की स्थिति की कोई जानकारी नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है।”

घटनास्थल पर राजद नेताओं की उपस्थिति
इस मौके पर पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधायक रामदेव यादव, जावेद इकबाल, स्वीटी सीमा, राजद प्रदेश महासचिव मिठन यादव, और जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    LPG संकट के बीच राहत की खबर: 54 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचा ‘शिवालिक’ जहाज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *