मोकामा-पंडारक दियारा में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

पटना (मोकामा)। मोकामा और पंडारक के गंगा दियारा इलाके में मंगलवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब 100 राउंड गोलियां चलीं। कार्रवाई के दौरान STF ने मोकामा और पंडारक थाना पुलिस के सहयोग से दो अपराधियों—मुकेश राय और अर्जुन राय—को मेकरा दियारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अर्जुन राय बेगूसराय जिले के तेघड़ा का निवासी है, जबकि मुकेश राय मोकामा के मेकरा का रहने वाला है। पुलिस ने उनके पास से दो राइफल, एक देसी कट्टा, 53 जिंदा कारतूस और 10 खोखे बरामद किए हैं। मोकामा थाने में मुकेश राय के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बड़ी वारदात की थी आशंका, STF ने रची रणनीति

बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि STF को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में भारी हथियारों से लैस अपराधी एकत्रित हो रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस और STF की टीम ने क्षेत्र में एंबुश लगाकर निगरानी शुरू की। रात में सात से आठ संदिग्ध अपराधी देखे गए। जैसे ही टीम ने उन्हें घेरने की कोशिश की, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फसल विवाद बना संघर्ष की वजह

बताया जा रहा है कि मेकरा दियारा क्षेत्र में फसल काटने को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बड़ी संख्या में अपराधी इलाके में जुटे थे। STF की त्वरित कार्रवाई से संभावित गैंगवार की साजिश नाकाम हो गई।

फरार अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *