छात्रा की मौत पर पिता ने रेलमंत्री से की शिकायत, ट्रेन में लूटपाट के बाद हुई थी दर्दनाक घटना

भागलपुर। सबौर स्टेशन के पास चलती ट्रेन में लूटपाट के दौरान गिरकर खगड़िया की छात्रा काजल कुमारी की हुई मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतका के पिता सुनील कुमार ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर घटना की विस्तृत शिकायत की है। उन्होंने रेलवे प्रशासन की लापरवाही, स्टेशन पर एम्बुलेंस की अनुपलब्धता, फर्स्ट एड किट न होने और जिम्मेदार अधिकारियों के एक-दूसरे पर टालने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाए हैं।

घटना 22 अप्रैल की रात की है, जब काजल अपने परिवार के साथ कामाख्या मंदिर से पूजा कर लौट रही थी। ट्रेन सबौर स्टेशन के पास थी, तभी बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। जब काजल ने विरोध करते हुए मोबाइल वापस लेने की कोशिश की, तो वह ट्रेन से गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल काजल की मौत हो गई।

अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात पकड़े गए कहलगांव के पठानपुरा निवासी सिंकू, काजीटोला निवासी छोटू और नौशाद ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को निशाना बनाता था।

पीड़ित परिवार ने रेलवे से सवाल किया है कि आखिर स्टेशन पर आपात स्थिति में मदद के लिए कोई इंतजाम क्यों नहीं था। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और रेलवे सुरक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *