भागलपुर : मायागंज अस्पताल में फर्जी नर्सों की ड्यूटी का खुलासा, जांच के आदेश

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। दो बाहरी नर्सें फर्जी तरीके से मेडिसिन वार्ड में ड्यूटी करते हुए पकड़ी गईं। ये नर्सें अस्पताल की एक नर्स की ‘सेटिंग’ से ड्यूटी कर रही थीं और मरीजों को डॉक्टरों के निर्देशानुसार दवा और इंजेक्शन तक दे रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को अस्पताल की मैट्रन रीता कुमारी को एक मरीज ने शिकायत की थी कि खून चढ़ाने की प्रक्रिया बीच में रुक गई है और दोबारा नहीं की जा रही है। इस पर मैट्रन ने वार्ड में निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बिना बैज लगाए दो नर्सों को ड्यूटी करते देखा। शक होने पर दोनों को ड्यूटी रूम बुलाया गया और पहचान पूछी गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

बाद में मैट्रन ऑफिस में पूछताछ के दौरान दोनों नर्सों ने लिखित रूप से स्वीकार किया कि वे निजी नर्सिंग स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त थीं और अस्पताल की एक नर्स की मदद से यहां काम कर रही थीं। मामले की सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधक को दी गई, जिन्होंने बरारी पुलिस को बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि ड्यूटी दिलवाने वाली नर्स को शोकॉज (स्पष्टीकरण नोटिस) जारी किया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *