गुड फ्राइडे कल: भागलपुर के चर्चों में होगी विशेष प्रार्थना सभा, तैयारियां पूरी

भागलपुर:शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लिए एक गंभीर और आस्था से भरा दिन है, जब प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था। इस दिन को लेकर चर्चों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

क्राइस्ट चर्च में दोपहर 12 से 3 बजे तक विशेष सभा
घंटाघर स्थित क्राइस्ट चर्च के फादर रेव. प्रदीप कुमार हांसदा ने बताया कि गुड फ्राइडे पर चर्च में यीशु के क्रूस पर चढ़ने की घटनाओं की वाचन, भजनों का गायन, और प्रभु के उपदेशों का पाठ किया जाएगा।
यह प्रार्थना सभा दोपहर 12 बजे शुरू होकर शाम 3 बजे तक चलेगी। चर्च को सजाया जा चुका है और धार्मिक वातावरण तैयार है।

अन्य चर्चों में भी आयोजन
शहर के अन्य चर्च जैसे संत बेनेडिक्ट चर्च में भी गुड फ्राइडे को लेकर विशेष आयोजन होंगे। सभी गिरजाघरों में शांति और भक्ति के माहौल में प्रार्थना की जाएगी।

दो दिन बाद मनाया जाएगा ईस्टर
फादर हांसदा ने बताया कि दो दिन बाद रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा, जिसे प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के रूप में जाना जाता है। यह दिन ईसाई समुदाय के लिए सबसे उल्लासपूर्ण त्योहार होता है।

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज सिरकटी हत्याकांड का खुलासा, 15 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार; कटा सिर और हत्या का चाकू बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *