‘अगर दिमाग ठीक नहीं है तो निशांत को सीएम बनाएं नीतीश’ राबड़ी देवी ने कर दी बड़ी मांग

राष्ट्रगान विवाद को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों ने विपक्ष ने मुक्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री सदन में माफी मांगे या फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। इस बीच विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने बड़ी मांग कर दी है।

राबड़ी देवी ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है। यह राष्ट्रगान का अपमान तो है ही पूरे राष्ट्र का अपमान हुआ है। अगर नीतीश कुमार का दिमाग ठीक नहीं है तो इस्तीफा देकर अपने बेटा निशांत या किसी और को मुख्यमंत्री बना दें। नीतीश कुमार का दिमाग काम नहीं कर रहा है, ऐसी हालत में नीतीश कुमार अपने बेटा का आगे लेकर आएं।

उधर, तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार और बिहार के लोग पूरी तरह से असुरक्षित हैं। बिहार के 14 करोड़ लोगों का भविष्य खतरे में आ गया है। लोग सवाल करते हैं कि सीएम की ऐसी स्थिति है तो बिहार कैसे चल रहा है। आखिर बिहार को कौन चला रहा है, इसके ऊपर बहस होनी चाहिए। मुख्यमंत्री एक सदन के नहीं बल्कि पूरे बिहार के नेता है, उनसे लोग क्या सीखेंगे।

विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कल पूरे बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन सड़कों पर होगा। विपक्ष पूरे विबाग में सीएम नीतीश कुमार का कल पुतला दहन करेगा। अगर नीतीश कुमार माफी नहीं मांगते हैं तो रविवार को विपक्ष राजभवन मार्च भी करेगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ERWWO मालदा की पहल: महिला कर्मचारियों के सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयोजित हुए कई कार्यक्रम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे में उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान: पीसीसीएम उदय शंकर झा ने 9 कर्मियों को दिया ‘महीने का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी’ पुरस्कार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *