32वें कन्वर्जेंस इंडिया एक्सपो में भाग ले रहा है बिहार का सूचना प्रावैधिकी विभाग

दक्षिण एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी एक्सपो “32वें कन्वर्जेंस इंडिया एक्सपो 2025” में बिहार का सूचना प्रावैधिकी विभाग भी हिस्सा ले रहा है। यह भव्य आयोजन 19 से 21 मार्च तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है, जिसमें दुनिया भर से टेक्नोलॉजी इनोवेशन देखने को मिलेंगे।

बिहार दिखाएगा अपनी तकनीकी क्षमताएं

इस एक्सपो में बिहार सरकार अपने आईटी क्षेत्र की प्रगति, तकनीकी नीतियों और विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन कर रही है। बिहार आईटी नीति 2024 को प्रमोट करते हुए राज्य निवेश आकर्षित करने पर भी जोर देगा। इस आयोजन में भारत सरकार के आईटी से जुड़े लगभग सभी संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।

तकनीकी नवाचारों का केंद्र बनेगा एक्सपो

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस एक्सपो में दूरसंचार, ओटीटी, फिनटेक, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा, एआई, रोबोटिक्स, बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), डिजिटल बैंकिंग जैसे अत्याधुनिक तकनीकों की झलक मिलेगी।

एक्सपो में होगा बड़े स्तर पर भागीदारी

  • 1000 से अधिक प्रतिभागी और 300 से ज्यादा स्टार्टअप्स होंगे शामिल।
  • 50 से अधिक कॉन्फ्रेंस सेशन आयोजित होंगे।
  • 30 देशों के टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और निवेशक करेंगे शिरकत।
  • स्मार्ट सिटी, फिनटेक इनोवेशन और मोबाइल इंडिया अवार्ड्स दिए जाएंगे।
  • स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता भी होगी।
  • ये भी पढ़े..

    लालू-राबड़ी को फिर मिली Z+ सुरक्षा, सम्राट सरकार ने बहाल की बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुविधा

    Share Add as a preferred…

    तेज प्रताप के दरबार में पुराने ‘हनुमान’ की वापसी! कभी लगाए थे गंभीर आरोप, अब फिर बने सबसे बड़े समर्थक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *