तेज प्रताप के दरबार में पुराने ‘हनुमान’ की वापसी! कभी लगाए थे गंभीर आरोप, अब फिर बने सबसे बड़े समर्थक

पटना: बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले तक उन पर गंभीर आरोप लगाने वाले और खुद को उनका ‘हनुमान’ बताने वाले सौरभ कुमार उर्फ अविनाश ने एक बार फिर तेज प्रताप का साथ पकड़ लिया है। दोनों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कभी लगाए थे गंभीर आरोप, अब फिर किया समर्थन

पिछले साल दिसंबर में सौरभ कुमार ने मीडिया के सामने आकर तेज प्रताप यादव और उनके सहयोगियों पर मारपीट, अपमान और गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और लोगों से तेज प्रताप से दूरी बनाने की अपील भी की थी।

अब हालात बदल चुके हैं। हाल ही में तेज प्रताप के करीबी रहे मोतीलाल यादव पर घर में कथित चोरी का आरोप लगने के बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ गई। इसी बीच सौरभ कुमार की दोबारा तेज प्रताप के साथ वापसी ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

वीडियो में पैर छूते दिखे सौरभ

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सौरभ कुमार तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “तेज प्रताप भैया जैसा कोई नेता नहीं है, वे जो कहते हैं, वही करते हैं।” वीडियो में तेज प्रताप मुस्कुराते हुए बैठे दिखाई देते हैं, जबकि सौरभ उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते भी नजर आते हैं।

मोतीलाल विवाद के बाद बदला समीकरण

हाल ही में तेज प्रताप यादव के आवास पर हुई कथित चोरी के मामले में मोतीलाल यादव का नाम सामने आया था। इसके बाद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर चोरी की घटना का एक ‘रीक्रिएशन वीडियो’ भी साझा किया था, जो काफी वायरल हुआ। अब लौटे सौरभ कुमार ने मोतीलाल यादव पर भी तीखे तंज कसे हैं।

फिर चर्चा में तेज प्रताप का ‘दरबार’

तेज प्रताप यादव और उनके करीबी सहयोगियों के बदलते रिश्ते पहले भी कई बार चर्चा का विषय रहे हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि उनके कई समर्थक पहले करीबी रहे, फिर विरोध में गए और बाद में दोबारा उनके साथ दिखाई दिए। सौरभ कुमार की वापसी ने इस चर्चा को एक बार फिर हवा दे दी है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रेमी की कथित बेवफाई से आहत युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, बगहा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Share Add as a preferred…

    नरकटियागंज में एक बाइक पर छह लोग सवार, वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

    Share Add as a preferred…