तनिष्क लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, चलती बाइक से मां आरण्य देवी को हाथ जोड़ा, फिर लूट लिए करोड़ों के गहने

बीते दिनों आरा शहर के शीशमहल तनिष्क शोरूम 10.09 करोड़ डकैती कांड मामले में शामिल दो अपराधी आरण्य देवी मंदिर के रास्ते से होकर डाका डालने गये थे। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चल रहा है कि घटना के दिन 10 बजकर 14 मिनट पर अपराधी बाइक द्वारा आरण्य देवी मंदिर के रास्ते शीशमहल चौक की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। बाइक के आगे बैठा अपराधी सिर में हेलमेट पहना हुआ है। जबकि उसके पीछा बैठा अपराधी बिना हेलमेट का है।

उसने चलती बाइक से माता का दर्शन कर हाथ जोड़ा। इसके बाद दोनों अपने अन्य साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए तनिक शोरूम के पास गये। बता दें कि करीब सात की संख्या में हथियारबंद अपराधी 10 बजकर 30 मिनट पर तनिष्क शोरूम में प्रवेश करते हैं। 10 बजकर 39 मिनट पर डकैती की घटना को अंजाम देकर बाहर निकल जाते हैं।

घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का पुलिस से बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के पास आमना-सामना हो गया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बाइक सवार दोनो अपराधी को गोली लग गई। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से हथियार, कारतूस और लूटा गया 70 फीसदी ज्वेलरी बरामद किया।

  • ये भी पढ़े..

    राजद के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का संदेश, बोले- गरीबों और वंचितों की लड़ाई जारी रहेगी

    Share Add as a preferred…

    सिर और पैर काटकर युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *