गया में मटन के लिए मर्डर, बड़े भाई ने छोटे भाई को धारदार हथियार से काट डाला

बिहार के गया में मटन को लेकर हुए विवाद में भाई ने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। गया जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल गांव में मटन देने में देरी होने के विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई का गला काटकर कत्ल कर डाला। बताया जा रहा है कि मटन दुकान पर खरीदारों की काफी भीड़ थी। इसी बीच दुबहल गांव के शिव शंकर सिंह नाम का व्यक्ति दुकान पर आया और उसने मटन बेचने वाले से जल्दी मटन देने को लेकर दबाव बनाने लगा। दुकानदार ने शिव शंकर सिंह को थोड़ी देर रुकने को कहा। इस पर वह गुस्सा करने लगा।

विवाद बढ़ता देख दुकान के पास इंतजार कर रहे अन्य लोग भागने लगे। तभी शिव शंकर सिंह का छोटा भाई उमाशंकर सिंह बीच बचाव करने के लिए आया। उसने अपने बड़े भाई को समझाने की कोशिश की लेकिन बड़े भाई ने उसे हट जाने को कहा, लेकिन वह विवाद खत्म कराने की कोशिश में डटा रहा। तभी आवेश में आकर बड़े भाई ने अचानक अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से छोटे भाई के गले पर वार कर दिया। गले पर वार होते ही उमाशंकर सिंह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

घटन के बाद से आरोपी बड़ा भाई शिवशंकर सिंह फरार है। होली के दिन घटी इस घटना से लोग हैरान रह गये। साथ ही होली की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    राजद के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का संदेश, बोले- गरीबों और वंचितों की लड़ाई जारी रहेगी

    Share Add as a preferred…

    सिर और पैर काटकर युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *