गोपालगंज में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान – ‘हिंदू एक होंगे तो कोई नहीं तोड़ सकेगा’

बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के दूसरे दिन बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने हिंदू एकता पर जोर देते हुए कहा कि “अगर हिंदू अकेले रहेंगे, तो टूट जाएंगे, लेकिन अगर वे संगठित रहेंगे, तो कोई उन्हें हिला भी नहीं सकता।”

उन्होंने अपनी बात को उदाहरण से समझाते हुए कहा, “अगर कोई कुत्ते पर पत्थर फेंकेगा, तो वह भाग जाएगा, लेकिन वही पत्थर अगर मधुमक्खी के छत्ते पर मारा जाए, तो इंसान को ही भागना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि “अगर हिंदू अकेले रहेंगे, तो उन्हें भागना पड़ेगा, लेकिन यदि वे एकजुट हो गए, तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा।”

‘हिंदू राष्ट्र के लिए एक बार संविधान संशोधन और सही’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा, “हम संविधान के खिलाफ नहीं हैं। संविधान हमारा आदर्श है, हमारे पूर्वजों ने इसे स्वीकार किया है।” लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि “संविधान में 125 से अधिक बार संशोधन हो चुका है, यदि हिंदू राष्ट्र के लिए एक बार और हो जाए, तो इसमें गलत क्या है?” उन्होंने अपने समर्थकों से आह्वान किया, “तुम हमारा साथ दो, हम तुम्हें हिंदू राष्ट्र देंगे।”

‘हमें रोकने की कोशिश मत करना, हम यहां मठ बना लेंगे’

बागेश्वर धाम सरकार ने बिहार में अपने कार्यक्रम को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बिहार में हमारे आने से बवाल मचा है, कुछ लोग कह रहे हैं कि हमें यहां नहीं आने देंगे। लेकिन यह देश रानी लक्ष्मीबाई का है, बाबर का नहीं! यह राम और रघुवर का देश है, संतों का देश है।”

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमें कोई रोक नहीं सकता, हम जब तक जिएंगे, बिहार आते रहेंगे। अगर हमें रोका गया, तो हम और कथा करेंगे, और अगर ज्यादा छेड़ा गया, तो यहीं मठ बना लेंगे।”

हनुमंत कथा जारी, आज लगेगा दिव्य दरबार

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 10 मार्च तक गोपालगंज के रामनगर स्थित राम जानकी मठ में चलेगी। आज कथा स्थल पर दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा, जहां भक्त अपनी समस्याएं और मनोकामनाएं लेकर पहुंचेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *