कटिहार रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से 70 किलो चांदी बरामद, दो गिरफ्तार!

बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 किलो से अधिक चांदी के गहने बरामद किए हैं। इसकी अनुमानित कीमत 42 से 44 लाख रुपए बताई जा रही है। यह चांदी सियालदह-सहरसा हाटे-बाजारे एक्सप्रेस की जनरल बोगी से बरामद की गई। इस दौरान पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के दो युवकों को गिरफ्तार भी किया गया है। रेलवे पुलिस और सेल टैक्स विभाग इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

टैक्स चोरी का मामला, पुलिस कर रही पूछताछ

रेलवे एसपी के अनुसार, पचास हजार से अधिक मूल्य की वस्तु के अंतरराज्यीय परिवहन के लिए ई-वे बिल अनिवार्य होता है। लेकिन इस मामले में ई-वे बिल नहीं पाया गया, जिससे यह मामला टैक्स चोरी का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि चांदी के गहनों को कोलकाता से ट्रेन के जरिए कटिहार लाया जा रहा था।

गहनों की वैधता की जांच जारी

रेलवे पुलिस के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि बरामद चांदी वैध है या चोरी की गई। सेल टैक्स अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी गई है, जो मामले की जांच कर रहे हैं। अगर चांदी वैध दस्तावेजों के साथ पाई गई तो इसे व्यापारी को सौंप दिया जाएगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार युवकों से हो रही पूछताछ

रेलवे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस टैक्स चोरी के पीछे कौन लोग शामिल हैं। मौके पर रेलवे डीएसपी अरुण कुमार अकेला, थाना अध्यक्ष अलाउद्दीन और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *