नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में क्या हुआ कि सीएम नीतीश ने शिक्षा मंत्री को सबके सामने करा दिया खड़ा? जानिए..

मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच पर बैठे शिक्षा मंत्री को सबके सामने खड़ा करा दिया।

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी बचे हुए कामों को चुनाव से पहले खत्म कर लेना चाहते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में नियुक्त पत्र वितरण समारोह का आय़ोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सक्षमता परीक्षा 2 पास 59 हजार से अधिक विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

इस मौके पर मंच पर सीएम नीतीश के अलावा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करना शुरू किया और सरकार द्वारा अधिक से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार देने की बात कही।

इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद शिक्षा मंत्री को अचानक खड़े होने के लिए कह दिया। सीएम ने कहा कि, आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए.. ठीक से सब जगह करवाइए… समझ गए न.. ऐ, खड़ा हो.. आपको जान बूझकर हम इ डिपार्टमेंट दिए हैं.. तो आप पूरा तौर पर काम करते हुए काम करिए। इतना कहने के बाद सीएम ने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।

इस सबके बीच एक बात गौर करने वाली थी कि जब सीएम ने कहा कि आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए.. तो सिर्फ शिक्षा मंत्री ही नहीं बल्कि मंच पर मौजूद सभी मंत्री खड़े हो गए थे, हालांकि बाद में सीएम ने कहा कि जिनका डिपार्टमेंट है सिर्फ उनको खड़ा होने के लिए कह रहे हैं। बात चाहे जो हो लेकिन सीएम द्वारा शिक्षा मंत्री क भरी सभा में खड़ा कराने की बात चर्चा का विषय बन गई है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना पुलिस की बड़ी तैयारी, सोनू-मोनू समेत 12 फरार अपराधियों पर 50 हजार तक इनाम का प्रस्ताव

    Share Add as a preferred…

    पटना सिटी में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, चाची से आखिरी बातचीत के बाद कमरे में फंदे से लटकी मिली

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *