जमुई में पटरी काटने की कोशिश, बड़ा हादसा टला

झाझा-किऊल रेलखंड पर पोल संख्या 371/21 के नागी नदी पुल के पास गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने रेल पटरी को काटने का प्रयास किया। बदमाशों ने आरी पत्ती से लगभग एक इंच तक पटरी को काट भी दिया। कटी हुई पटरी से कई ट्रेनें भी गुजरीं। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं रूट की ट्रेनों को 18 घंटे तक कॉशन पर चलाया गया, इसके बाद परिचालन सामान्य हो सका।

रेलकर्मियों ने बताया कि पेट्रोलमैन दिलीप कुमार और राहुल कुमार ने गुरुवार रात 11 बजे जांच के दौरान पटरी को कटा हुआ पाया। उन्होंने तत्काल झाझा के स्टेशन प्रबंधक तथा स्थायी पथ निरीक्षक को इसकी सूचना दी। रेल अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की। थोड़े समय के लिए ब्लॉक लेकर 13 मीटर पटरी को बदला गया। दानापुर रेल मंडल के पीआरओ पृथ्वीराज ने बताया कि घटना मिस्क्रिएन्ट एक्टिविटी (शरारतपूर्ण हरकत) होने की बात स्पष्ट हो रही है। मामले की संबंधित विभागों द्वारा जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *