सुशील मोदी निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, हजारों लोगों को मिला लाभ

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी की स्मृति में पटना के दिनकर गोलंबर के निकट स्थित संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को सुशील मोदी निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुशील मोदी के विशेष कार्य पदाधिकारी रहे सुनील कुमार वर्मा द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

इस चिकित्सा शिविर का लाभ समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मिला। सुनील कुमार वर्मा ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सुशील मोदी हमेशा उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं और उन्होंने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी है। निशुल्क चिकित्सा शिविर की प्रेरणा सुनील को स्वर्गीय सुशील मोदी से मिली, जिन्होंने अपना जीवन वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया था। इस शिविर में 11 से अधिक विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए देश के प्रमुख चिकित्सकों की एक टीम को आमंत्रित किया गया था।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल, बेतिया में अभ्यर्थी गिरफ्तार; राज्यभर में 17 पर केस, 12 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *