ईडी कर सकती है दिनेश अग्रवाल से पूछताछ

सीबीआई की छापेमारी के बाद आयकर विभाग की ‘फेसलेस स्कीम ऑफ असेसमेंट’ मामले में वाल्मीकिनगर से 2024 में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दिनेश कुमार अग्रवाल सहित अन्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

राशि की अधिकता के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच की भी संभावना जतायी जा रही है। इस मामले में दिनेश कुमार अग्रवाल सहित आईआरएस अधिकारी और वर्तमान में उप आयुक्त पद पर तैनात अधिकारी और आयकर विभाग के दो इंस्पेक्टर, पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी जांच के दायरे में ईडी ला सकती है और पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई द्वारा गुरुवार को छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिलने की बात सामने आ रही है, जिसमें अग्रवाल की बड़ी भूमिका थी।

उन पर उप आयुक्त के साथ मिलकर पूरी योजना को अमलीजामा पहनाने का आरोप है। सीबीआई द्वारा उनके सहयोगियों एवं इस साजिश में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ जानकारियां जुटायी जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर विभाग का स्पष्टीकरण, भ्रामक खबरों को पंचायती राज विभाग ने किया खारिज

    Share Add as a preferred…

    मिलर स्कूल को मॉडल संस्थान बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समयबद्ध विकास योजना बनाने का दिया निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *