नए लुक में दिखेगा स्मार्ट सिटी भागलपुर का ऐतिहासिक ढेबर गेट

भागलपुर : शहर के बीचोबीच ढेबर गेट अब नए लुक में दिखेगा। नगर निगम ने इसके डिजाइन को स्वीकृत कर टेंडर भी निकाल दिया है। शुक्रवार को नगर निगम द्वारा शहर के 82 योजनाओं के लिए 13 करोड़, 63 लाख 36 हजार का टेंडर जारी किया गया है, जिसमें ढेबर गेट का पुन निर्माण भी शामिल है। इसके लिए स्थानीय पार्षद नंदिकेश शांडिल्य ने 2024 में ही प्रस्ताव दिया था। तीन बार यह प्रस्ताव खारिज होने के बाद स्वीकृत हुआ और अब टेंडर भी हो गया है।

इस बार ढेबर गेट का निर्माण इंडिया गेट की तर्ज पर कराया जाएगा। मौजूदा ढेबर गेट शहर के लाजपत पार्क रोड में आईएमए बिल्डिंग के पास बना है। लगभग 15 साल पहले दुर्घटना के कारण यह गेट क्षतिग्रस्त हो गया था। शहर में यह एक लैंडमार्क की तरह है और अब यह इतना खूबसूरत बनने जा रहा है कि लोग यहां अपनी सेल्फी भी ले सकेंगे। इस गेट के निर्माण की लागत 24 लाख 95 हजार 500 रुपये तय की गई है।

निगम प्रशासन ने 15वीं वित्त आयोग मद से इसको बनाने के लिए निविदा जारी की है। इसका तकनीकी बिड एक मार्च को खोला जाएगा। वहीं, फाइनेंशियल बिड खोल कर कांट्रैक्टर का चयन किया जाएगा। चयनित कांट्रैक्टर के लिए चार माह में ढेबर गेट का निर्माण कराना अनिवार्य होगा। मार्च के अंतिम सप्ताह से काम शुरू होगा और जुलाई तक ढेबर गेट बनकर तैयार हो जाएगा। पार्षद ने बताया कि इसपर शहर के महापुरुषों और विद्वानों का नाम भी अंकित कराया जाएगा।

आजादी के पहले सौराष्ट्र के सीएम के नाम पर बना था गेट 

स्थानीय निवासी रजनीश कुमार सिन्हा बताते हैं कि ढेबर गेट का निर्माण आजादी के पहले हुआ था और सौराष्ट्र के सीएम रहे कांग्रेस एवं स्वतंत्रता संग्राम के दिग्गज नेता यूएन ढेबर के नाम पर बना था। उन्होंने बताया कि ढेबर जी कब भागलपुर आए थे यह जानकारी नहीं है लेकिन आजादी के पहले से यह गेट बना है।

जिन 82 योजनाओं के लिए टेंडर जारी किया गया है उसमें शहर के कई कुंओं का सौंदर्यीकरण भी होना है। इसके अलावा लगभग सभी वार्डों में सड़क या नाले की योजना है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से आमलोगों को काफी राहत मिल जाएगी। क्योंकि इसमें प्याऊ, बोरिंग आदि की योजना भी शामिल है।

विकास कार्यों के लिए कई योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। 82 योजनाओं के लिए टेंडर निकल चुका है जिसमें ढेबर गेट का निर्माण भी है। –डॉ. बसुंधरा लाल, मेयर

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला गरमाया, परिजनों ने लगाया धमकी और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *