महिला की गला दबाकर हत्या, ससुराल वालों पर दहेज के लिए मर्डर करने का आरोप

रोहतास के सासाराम में एक महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है।

महिला कैमूर जिला के चैनपुर थाना के भदारी गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2020 में उसकी शादी बड्डी थाना के आलमपुर के रहने वाले विजय शंकर माली से हुई थी। आरोप लगाया गया है की आरती को दहेज के लिए पहले से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके की ओर से एक बाइक भी दी गई थी। लेकिन फिर भी आरती को प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस ने फिलहाल मृतक आरती देवी के पति विजय शंकर माली को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का 2 साल का एक पुत्र तथा 9 माह की एक बच्ची भी है। मृतक आरती देवी के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं जबकि उसकी माता नहीं है। आरती के ननिहाल के लोग फिलहाल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर का शक्ति प्रदर्शन, बोले- 35 साल में नेता आगे बढ़े, जनता वहीं की वहीं

    Share Add as a preferred…

    भभुआ में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा: लो वोल्टेज और कटौती से परेशान लोगों ने एकता चौक किया जाम, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *