कल घना कोहरा छाने के आसार

भागलपुर। 10 दिन बाद एक बार फिर से अधिकतम तापमान का पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस के बैरियर को छू लिया है। वहीं रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ। आर्द्रता कम हुई तो दिन संग रात से कनकनी पूरी तरह से गायब हो गई। हालांकि रात से लेकर सुबह में ठंड का असर रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो बुधवार की सुबह में हल्का तो गुरुवार की सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से लेकर शुक्रवार तक दिन का मौसम शुष्क एवं आसमान साफ रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बोले- विकास और काम के दम पर मांगेंगे जनता का समर्थन

    Share Add as a preferred…

    नितिन नवीन के गढ़ में BJP का नया चेहरा, अभिषेक कुमार संभालेंगे चुनावी कमान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *