बेतिया में DEO के घर विजिलेंस की रेड, इतना कैश मिला कि मंगवानी पड़ी नोट गिनने वाली मशीन

पटना से पहुंची विजिलेंस की टीम सुबह से डीईओ रजनीकांत प्रवीण से पूछताछ कर रही है. भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर सामने आ रही है. अब नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है.

डीईओ के घर विजिलेंस की रेड: जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण लगभग 3 सालों से इस जिले में पदस्थापित हैं. उनके मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार के घर में छापेमारी चल रही है. उनके आवास के अंदर कई घंटे से विजिलेंस की टीम मौजूद है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है.

विजिलेंस ने मंगाई नोट गिनने वाली मशीन: बताया जा रहा है कि अभी तक भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. यहां तक कि नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है. फिलहाल अंदर पुलिस बल तैनात है. इस मामले में अभी कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है. पटना की विजिलेंस टीम गुरुवार की सुबह जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी करने पहुंची है. सूत्रों की मानें तो उनके और भी कई ठिकानों पर पुलिस और विजिलेंस की टीम रेड कर रही है.

एस सिद्धार्थ लगातार ले रहे एक्शन: बता दें कि इन दिनों शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ एक्शन मोड में है. स्कूलों में बेंच-डेस्क की खरीदारी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने के बाद जिलों के डीईओ पर एक्शन लिया जा रहा है. वहीं किशनगंज जिला के चार अधिकारियों को शिक्षा विभाग ने हाल में ही निलंबित किया था. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया गया था.

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *