
भागलपुर। जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक में कंबल विक्रेता से हुई छिनतई मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में पुलिस ने वशिष्ठ मंडल और राजेश मंडल को गिरफ्तार किया। 14 जनवरी को कंबल विक्रेता से बदमाशों ने 12 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना को लेकर जीरोमाइल थाना में केस दर्ज कराया गया था।


