भागलपुर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नौ डॉक्टरों का वेतन फंसा

भागलपुर। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो अफसरों के चक्कर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नौ डॉक्टरों का वेतन फंस गया। अब जाकर तीन दिन पहले समस्या का निदान हुआ तो इनको वेतन देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। 11 जून 2024 में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती संबंधी अधिसूचना जारी की गई थी।

शुरू में इन लोगों के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य स्तर से वेतन जारी किया जाना था। छह सितंबर 2024 को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन हो गया और इन सबकी नियुक्ति सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हो गई। इसके बाद इन लोगों का वेतन मिलने की प्रक्रिया ही बंद हो गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि सबका वेतन सात माह से बकाया हो। कम से कम सितंबर माह से पहले तो इन लोगों का वेतन मिल ही गया होगा। फिर भी अगर ऐसा नहीं हुआ होगा तो उसका भी निस्तारण किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

    Share Add as a preferred…

    ऑपरेशन सिंदूर के अमर जवानों का खुलासा, छह शहीदों में बिहार का एक वीर सपूत भी शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *