बिहार डीजीपी का अल्टीमेटम, एनकाउंटर तो होगा ही, पुलिस सक्रिय हो गई है… तीन सप्ताह में चार को गिराया

विनय कुमार के बिहार डीजीपी का पदभार सँभालते ही राज्य में अपराधियों के साथ पुलिस मुठभेड़ के मामलों में जोरदार तेजी आई है. डीजीपी विनय कुमार ने शुक्रवार को एक बार फिर अपराधियों को सख्त संदेश दिया कि एनकाउंटर का यह सिलसिला बरकरार रह सकता है.

डीजीपी विनय कुमार की अध्यक्षता में बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय में समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए राज्य में एनकाउंटर के मामलों में आई तेजी को पुलिस को सक्रियता का बड़ा कारण बताया.

उन्होंने कहा कि जब पुलिस की मोबिलिटी बढ़ेगी तब संभावना बढ़ेगी कि अपराधियों के साथ पुलिस का आमना सामना हो. इन स्थितियों में पुलिस पर अपराधी फायरिंग कर सकते हैं और इस स्थिति में मुठभेड़ संभव है. पुलिस की सक्रियता तब इस प्रकार की मुठभेड़ संभावित है. दरअसल, विनय कुमार के डीजीपी बनने के बाद पटना में तीन अपराधी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं. वहीं पूर्णिया में भी एक वांछित को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. गया में भी पिछले 24 घंटे में ऐसी ही एक घटना में पुलिस ने एक अपराधी को ठोक दिया. अब डीजीपी ने इसे पुलिस के फिल्ड में बढती सक्रियता का कारण बताया है.

वहीं समीक्षात्मक बैठक को लेकर डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि अनुसंधान त्वरित गति से किया जाए. अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए. उन पर निगरानी रखी जाए. साथ ही जो जेल से छूट रहे हैं उन अपराधियों उन पर भी निगरानी रखी जाए इसे लेकर बैठक में मुख्य रूप से चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि गश्ती व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाये. तकनीक का प्रयोग करके अपराधियों पर किस प्रकार से अंकुश लगे इन सभी बातों पर चर्चा हुई.

  • ये भी पढ़े..

    सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान: 100 वर्ष के हुए पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह, गरीबों की सेवा को बताया जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अवैध गैस गोदाम पर बड़ा खुलासा, मापी से पहले रातोंरात तोड़ा गया गोदाम और हटाए गए सिलेंडर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *