बिहार के इस पर्यटक स्थल की बदलेगी सूरत, क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को साल की पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 55 एजेंडों पर सरकार की मुहर लगी है। बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर के विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है और इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी राशि को स्वीकृति दे दी है।

दरअसल, बिहार में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत वाल्मीकिनगर एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। यहां अधिक संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है तथा निरंतर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन के साधन एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वाल्मीकिनगर क्षेत्र के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा कई कार्य किए गए है।

इसी क्रम में उक्त योजना प्रस्तावित है जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं उद्यम की संभावनाएं भी सृजित होगी। मंत्रिपरिषद् द्वारा राज्य स्कीम के अन्तर्गत पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लव-कुश इको टूरिज्म पार्क, वाल्मीकिनगर के विकास हेतु राशि- 51,54,07,900/- (एकावन करोड़ चौवन लाख सात हजार नौ सौ) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।

कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अब वाल्मीकिनगर के विकास को गति मिलेगी और इस क्षेत्र का पहले से ही काफी विकास हुआ है। अब करीब साढ़े 51 करोड़ से अधिक की राशि से इस क्षेत्र में विकास के और भी कई काम किए जाएंगे, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को पहले से अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *