बिहार में ठंड होगी और प्रचंड, अगले तीन दिन होंगे और मुश्किल, इन 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी

बिहार में ठंड और प्रचंड होने वाली है। जी हां, बिहार में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से दिन और रात दोनों ही समय ठंड का प्रकोप बना हुआ है।

बिहार में ठंड होगी और प्रचंड

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ठंड से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में कोल्ड-डे जैसे हालात रहे। छपरा लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना, जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NDimg93640c2f0dcb42a5aaa42ef60bf9c3115

कोहरा बना बड़ी चुनौती

प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर तक सीमित रहने की संभावना है। इस कारण रेलवे ने बिहार से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

इन 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

10 जनवरी को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में सुबह घना कोहरा छाने का अनुमान है। ठंड और कोहरे के इस प्रकोप ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया है।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *