पुलिस ने नष्ट की अफीम की फसल

बड़हरा कोठी। बड़हरा थानाक्षेत्र के सुखसेना कैलूटोल बहियार में मकई के खेत के बीच अफीम की खेती की जा रही थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट किया। बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस को इस खेती की गुप्त सूचना दी गई। सूचना पर धमदहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार की अगुआई में बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार, अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा समेत धावा दल खेत पर पहुंचा। वहां अफीम की खेती में लगे दो लोगों महेश राय और उमाशंकर राय को गिरफ्तार किया गया। यहां के खाता 142 खेसरा 462 रकवा की 2.5 कह्वा जमीन पर अफी की खेती की जा रही थी।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कैलूटोल में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। उसे नष्ट कर दिया गया है। वहीं दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर–जमालपुर रेलखंड में मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान, 313 मामलों में वसूले गए ₹3.32 लाख से अधिक जुर्माना

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *