मैं उनसे पहले मिलती तो… सुनीता ने बताया जब रवीना ने गोविंदा से कही थी शादी की बात

बॉलीवुड स्टार गोविंदा को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं, उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांस के जरिए अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई हुई है. हालांकि, उनके साथ ही साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी लोगों की फेवरेट हो चुकी हैं. सुनीता अपने बेबाकपन के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं. हाल ही में उनके इंटरव्यू का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गोविंदा के साथ उनके को-स्टार के फ्लर्ट करने की बारे में बात की है. सुनीता ने बताया कि रवीना ने उनसे बताया कि वो अगर गोविंदा से पहले मिली होती, तो वो उनसे शादी कर लेतीं.

सुनीता से इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा कि क्या गोविंदा के किसी को स्टार को-स्टार ने उनके साथ फ्लर्ट किया या शादी करने तक की बात कही है. इस पर जवाब देते हुए सुनीता ने रवीना टंडन का नाम लिया. उन्होंने बताया कि रवीना गोविंदा की बहुत अच्छी दोस्त हैं, दोनों साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है. सुनीता ने कहा कि रवीना अभी भी बोलती है, चीची (गोविंदा का निक नेम) तू मुझसे पहले मिलता, तो मैं तेरे से शादी करती. इस पर सुनीता ने अपना रिएक्शन शेयर करते हुए कहा कि मैंने कहा ले जा, पता चलेगा तेरे को.

सुनीता के गोली मारने का किया मजाक

सुनीता ने हिंदी रश के साथ हुई बातचीत में साल 2024 में गोविंदा को लगी गोली के बारे में भी जिक्र किया. दरअसल, पिछले साल गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई थी, हालांकि कुछ वक्त बाद उनकी स्थिति में सुधार हो गया. गोविंदा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शिल्पा शेट्टी जब उनसे अस्पताल में मिलने के लिए आई थीं, तो उन्होंने मजाक में ये कहा था कि ये गोली उन्हें सुनीता ने मारी होगी. इसके बारे में सुनीता ने कहा कि शो में गोविंदा ने आधी बात ही बताई थी, क्योंकि जब शिल्पा ने ये मजाक किया था, तो वो वहीं मौजूद थीं.

‘मैं गोली मारती तो सीने पर मारती’

शिल्पा के साथ हुए अस्पताल के किस्से को शेयर करते हुए सुनीता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने उनसे कहा, शिल्पा, अगर मैं गोली मारती तो सीने पर मारती, पैर पर नहीं मारती. काम करो तो पूरा करो नहीं तो मत करो. गोविंदा ने 90 के दशक में रवीना टंडन और शिल्पा के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘दूल्हे राजा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘आंटी नंबर’, ‘आग’, ‘हथकड़ी’, ‘छोटे सरकार’ और ‘परदेसी बाबू’ के नाम शामिल हैं.

  • ये भी पढ़े..

    डिजिटल क्रांति और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर स्टारलाईट कंप्यूटर सेंटर का भव्य सेमिनार, युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जुड़ने का संदेश

    Share Add as a preferred…

    शाहजंगी पंचायत के समुदाय भवन में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, ग्रामीण विकास और जनभागीदारी पर हुई विशेष चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *