बिहार के प्रीतम राज ने तिहरा शतक जमाया

पटना। विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 के मैच में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को एक पारी और 322 रनों से हराया। भुवनेश्वर स्थित विकाश क्रिकेट ग्राउंड में हुए मैच में बिहार के बल्लेबाज प्रीतम राज ने एक ऐतिहासिक पारी खेली।

प्रीतम ने 277 गेंदों में 7 छक्के और 44 चौकों की मदद से नाबाद 304 रन बनाए। बिहार ने पहली पारी में 534 रन बनाकर अरुणाचल प्रदेश को विशाल लक्ष्य दिया। अरुणाचल प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी 21.2 ओवर में 84 रन पर ही सिमट गई। जवाब में बिहार ने पारी में 534 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्थिति में रखा। अरुणाचल ने दूसरी पारी में भी निराशजनक प्रदर्शन किया और 38 ओवर में 128 रन ही बनाये। बिहार ने मैच को एक पारी और 322 रनों से जीत लिया। गया के रहने वाले प्रीतम कप्तान हैं। उनके पिता प्रेमकांत कुमार पुलिस कांस्टेबल हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *