बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानिए.. क्या है आपके जिले का हाल

बिहार में कमजोर पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश के बाद सावन में लोगों ने उमस भरी गर्मी झेली लेकिन अब एक बार फिर मौसम विभाग ने राज्यभर में बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पटना, गया, हाजीपुर, नवादा, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, जमुई, कटिहार, मुंगेर, सीवान, सीतामढ़ी, बेतिया, आरा, बेगूसराय, बगहा, छपरा, मोतिहारी, रोहतास, बक्सर में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है जबकि औरंगाबाद में हल्के बादल छाए रहेंगे।

बता दें कि बिहार में मानसून के आने के बाद से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। इस बीच मौसम में उतार चढ़ाव देखे गए। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश थम गई है हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है और मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सीमांचल और दक्षिण बिहार में तेज बारिश का अलर्ट; पटना में आंधी-वज्रपात की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *