बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का आरोप; पेपर लीक में RJD के लोगों का रहता है हाथ

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राज्य में पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे पेपर लीक में राजद के लोगों की संलिप्तता है। विजय सिन्हा ने दावा किया कि तेजस्वी यादव के करीबी प्रीतम का नाम भी पेपर लीक में आया था, लेकिन आज तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया।

जब विजय सिन्हा से पूछा गया कि तेजस्वी यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों के सत्याग्रह में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा कि राजद उन्माद फैलाने का काम करती है और बच्चों को भड़काती है। यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनकी प्रतिभा का दमन करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजद की उन्मादी प्रवृत्ति से बिहार को जब छुटकारा मिलेगा, तब हमारा राज्य देश में नंबर एक पर पहुंच जाएगा।

दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी की नियमित बैठक है, जहां आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के इन बयानों से बिहार की राजनीति गरमा गई है। अब देखना होगा कि राजद इस आरोप का क्या जवाब देती है।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *