लक्ष्य पाने के लिए रास्ता बदले हैं: उपेंद्र कुशवाहा

लोदीपुर पंचायत स्थित बसंतपुर महादेव स्थान परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने एक जनसभा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी को मजबूत करें, तभी अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। एक पार्टी पदाधिकारी के सवाल के जवाब में कुशवाहा ने कहा कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए बदलाव करते हैं। रास्ते में लक्ष्य पाने के लिए जाने के क्रम में यदि कहीं जाम लग जाए तो रास्ता बदलना ही पड़ता है। हमने रास्ता बदला है मंजिल नहीं बदली है। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. भवेश सिंह कुशवाहा ने जनसभा को अंगिका भाषा में संबोधित किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष मदन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, युवा सचिव संजीव कुशवाहा, पंकज कुमार आदि मौजूद थे। वहीं कजरैली संवाददाता के अनुसार उपेन्द्र कुशवाहा ने जगदेव चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भी सभा को संबोधित किया। भागलपुर में उपेंद्र कुशवाहा के भागलपुर आगमन पर बाइक रैली निकाली गयी। सर्किट हाउस मे भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार व एमएलसी डॉ एनके यादव ने अंगवस्त्रत्त् देकर स्वागत किया।

लोगों का भरोसा एनडीए पर बिहार में होगी बड़ी जीत

भागलपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से आयोजित बिहार यात्रा का समापन बांका में हो जाएगा। बिहार यात्रा के दौरान संगठन से लोग जुड़ रहे हैं। लोगों का भरोसा एनडीए पर है। अगले साल चुनाव में बिहार में एनडीए बड़ी जीत दर्ज करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जनता को सपना दिखा रहे हैं। लालूजी का बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है। भागलपुर में हवाई सेवा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार लगी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *