भागलपुर में न्यूनतम पारा नौ डिग्री से भी नीचे, ठिठुरते दिखे लोग

भागलपुर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण बिहार में उत्तर-पछुआ हवाएं ठंड लेकर आ रही हैं। इससे जिले में ठंड अपने पूरे रौ में है। शनिवार की रात तो इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो शनिवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8.6 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा। वहीं अगर हम बिहार कृषि विश्वविद्यालय के आंकड़ों की मानें तो सबौर के बाहरी इलाके में तो रात का पारा लुढ़ककर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां तक कि शनिवार को दिन में धूप खिली होने के बावजूद सर्द पछुआ हवाएं छांव में रह-रहकर ठंड का एहसास कराती रहीं। रात में ओस पड़ी तो सुबह में हल्का कोहरा छाया रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.1 रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार से धीरे-धीरे करके रात के तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 26 से 28 जून तक मौसम का डबल अलर्ट, आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर IMD की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *