भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 246 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

भागलपुर। टिकट चेकिंग को लेकर रेलवे ने अभियान चलाया। रेलवे के कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों के इस अभियान में 246 यात्रियों को बिना टिकट के पकड़ा गया।

उनसे 1.22 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। शनिवार को यह विशेष अभियान मालदा-किऊल रेलखंड पर भागलपुर से साहिबगंज और भागलपुर से जमालपुर तक चलाया गया। टिकट चेकिंग में पकड़े गए ज्यादातर यात्रियों ने अजब गजब बहाने बनाए। ज्यादातर ने कहा कि ट्रेन का समय होने की वजह से जल्दीबाजी में बिना टिकट लिए ही ट्रेन में बैठ गए।

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *