भागलपुर : नवगछिया मे महिला की मौत मामले में सास गिरफ्तार

भागलपुर। नवगछिया के नगरह जोनिया में महिला पिंकी देवी पति अमित मिस्त्री की मौत के बाद मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना में दहेज हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी पूरण कुमार झा ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि 16 नवंबर को सूचना मिली की नवगछिया थाना के नगरह टोला जोनिया में पिंकी देवी की, ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए मारपीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर नवगछिया थाना पुलिस एवं एफएसएल टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भिजवाया। इस संबंध में मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के 24 घंटे के भीतर कांड में नामजद अभियुक्त मृतक महिला की सास जयमाला देवी पति लक्ष्मण को उसके घर से गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी पहल, एक दिन में 78 चापाकलों की मरम्मत कर बहाल की गई जलापूर्ति

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में विवाहिता के लापता होने का मामला, पति ने किरायेदार पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *