बांका में तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

बेलहर (बांका)। बेलहर थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में शुक्रवार को शराब कारोबारी मिथुन शेख को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के घर के सदस्यों ने हमला कर दिया। इसमें एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायल एसआई प्रदीप चौधरी, महिला सिपाही रंजन माला कुमारी और बीएमपी के जवान कुमोद कुमार का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। एसआई प्रदीप चौधरी ने बताया कि हमला करने वालों ने उनकी वर्दी का बैज नोंच लिया और पॉकेट से 5500 रुपए निकाल लिए। हमले में पुलिस वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी तरह पुलिस शराब कारोबारी मिथुन शेख को गिरफ्तार कर थाना ले आई। पुलिस ने गिरफ्तार मिथुन शेख को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने को लेकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शराब कारोबारी मिथुन शेख को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *