सोनपुर मेले में 21 अस्थायी थाने बनाये गये गंगवार

पटना। सोनपुर हरिहर क्षेत्र मेला में विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 21 अस्थायी पुलिस थाना बनाए गए हैं। साथ ही नौ वाच टावर बनाए गए हैं, जहां पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। पूरे मेला क्षेत्र को विधि व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए 26 सेक्टर में बांटा गया है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 40 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। जबकि 380 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं।

शु्क्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में दो हजार पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। इनमें जिला पुलिस बल के अतिरिक्त मुख्यालय स्तर से 235 पुलिस अधिकारी, 800 से अधिक सुरक्षा बल और आठ सौ होमगार्ड की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिये बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस बल (बी-सैप) की चार कंपनी तैनात की गई।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *