आईपीएल: बिहार के वैभव नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

पटना/नई दिल्ली। बिहार के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की नीलामी के लिए शार्टलिस्ट किए जानेवाले दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने। हाल ही में वह 13 साल के हुए हैं। वैभव का चयन अंडर 19 इंडिया टीम में भी हुआ है। वहीं ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल सहित 12 मार्की खिलाड़ी आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे। इन तीनों कप्तानों को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।

बिहार के हैं वैभव

दरअसल, बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी नीलामी के सबसे युवा प्‍लेयर हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी महज 13 साल के ही हैं। वह इससे पहले रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा चुके हैं। इतना ही नहीं वैभव हेमंत ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेल चुके हैं।

भारतीय अंडर-19 टीम में भी उन्‍हें जगह मिली है। वहीं सबसे उम्रदराज इंग्‍लैंड के दिग्‍गज तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन हैं। वैभव सूर्यवंशी जहां 13 साल के हैं वहीं एंडरसन की उम्र 42 साल है। वैभव सूर्यवंशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। साथ ही जेम्‍स एंडरसर का बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 5 मैच खेले हैं। इस दौरान 10 पारियों में उन्‍होंने 10 की औसत और करीब 64 की स्‍ट्राइक रेट से 100 रन बनाए हैं। फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 41 रन है।

हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम के बैटर वैभव सूर्यावंशी ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बड़ा मुकाम हासिल किया था। वैभव ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन

जेम्‍स एंडरसन ने 2009 से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्‍होंने अपने करियर में खेले 19 टी20 इंटरनेशनल में 18 विकेट चटकाए थे। इस दौरान एंडरसन की औसत 30.66 की और इकॉनमी 7.84 की रही है। 3/23 इस प्रारूप में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *