भूमि विवाद में पीट -पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी हुआ फरार

बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। सूबे के अंदर बगहा के भीतहा थानाक्षेत्र के हेतुहवा मुजा टोला में एक बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना का कारण 7 कट्ठा जमीन बताया जा रहा है। मृतका पार्वती देवी अपने खेत में काम करने गई थी, जहां उनका शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतका और उनके पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई थी। अगले ही दिन पार्वती देवी खेत में काम करने गई थी, जहां उनका शव मिला। मृतका पार्वती देवी के बेटे राजदेव का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने हमला कर उनकी मां की हत्या कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही भीतहा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बथवारिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बेलौटी गांव पहुंची जन सुराज टीम, मनोज भारती बोले- “यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है”

    Share Add as a preferred…

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *