ट्रैफिक रूल की ऐसी की तैसी: एक ही बाइक पर पूरा परिवार, 8 लोगों के साथ गद्दा और रजाई भी

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है। ऐसे तो बाइक पर दो से अधिक लोगों के बैठने पर मनाही होती है लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में एक ही परिवार के 8 लोग बैठकर कहीं जाते नजर आ रहे हैं। इसको देखकर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी हैरान हैं।

बाइक पर एक, दो या तीन नहीं बल्कि आठ लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के थे। पति-पत्नी और उनके 6 बच्चे एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहना था। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बाइक सवार को रोका तो जरूर लेकिन कार्रवाई करने के बजाए उसे जागरुक करते नजर आए।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने युवक को हिदायत दी कि वह आगे से ऐसा नहीं करे, अगर कोई हादसा हो जाता तो पूरा परिवार उसकी चपेट में आ जता और उनकी जान जा सकती थी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिनेश पटेल ने बाइक चालक को चेतावनी दी कि वह आगे से ऐसा नहीं करे, इसके बाद उसे बिना फाइन किए ही जाने दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! पटना में दोगुना हुआ सर्किल रेट, स्टांप शुल्क भी बढ़ा, आज से लागू नई दरें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *