बिहार के पूर्व मंत्री के डेयरी फॉर्म में चोरी, बेखौफ चोरों ने मचाया तांडव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा में बेखौफ चोरों ने पूर्व श्रम राज्य मंत्री सह नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के गोवर्धन डेयरी में सेंधमारी कर कैश काउंटर में रखे 10 हजार नगद की चोरी कर ली है। नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी में स्थित राजद कार्यालय के पास गोवर्धन डेयरी में बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है।

बेख़ौफ़ चोरों ने गोवर्धन डेयरी नामक दुकान में सेंधमारी कर डेयरी के कैश काउंटर से करीब 10 हजार रुपये नगद लेकर चंपत हो गये। गोवर्धन डेयरी के संचालक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि देर रात डेयरी की छत के सहारे चोर आ धमके और दुकान में रखे कैश काउंटर से लगभग 10 हज़ार रुपये नगद की चोरी कर ली। घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई है।

बता दें कि गोवर्धन डेयरी पूर्व श्रम राज्य मंत्री सह नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव का है।

  • Related Posts

    SVU की बड़ी कार्रवाई: BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के सोना-हीरा गहने बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में दर्दनाक हादसा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *