भागलपुर : 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर : कहलगांव के शिवनारायणपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास से 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ टू डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि बुधवार की शाम में गुप्त सूचना के आधार पर शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की गयी।

जिसमें ब्राउन सुगर आपूर्तिकर्ता रूबल शेख, पिता रियाजुल हक थाना-कलियाचक, जिला-मालदा, पश्चिम बंगाल को 500 ग्राम ब्राउन सुगर, एक मोबाइल, पांच ग्राम गांजा और 290/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। रूबल शेख से पूछताछ के आधार पर थाना क्षेत्र के कारीकादो गांव में मो. अफरीदी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। जहां से एक लाख 43 हजार 320 रुपये, एक ड्रोन कैमरा, एक मोबाईल, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद किया गया है।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading