भागलपुर : हत्या कर शव जलाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

भागलपुर :जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे गांव में एक महिला की हत्या कर उसका दाह संस्कार कर देने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार की देर रात मृतक महिला की मां रीना देवी ने थाने में आवेदन देकर उसके पति विपिन पासवान, ससुर छंगुरी पासवान, सास फूलन देवी सहित अन्य लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।

उसने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा घर वादे गांव में है। मेरी बेटी अन्नु कुमारी ने गांव के ही विपिन पासवान के साथ भागकर शादी की थी। वह मेरी बेटी के साथ गांव के बाहर मुख्य सड़क पर घर बनाकर रहता था। मुझे किसी व्यक्ति के माध्यम से पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है और उसे चुपके से बरारी घाट पर ले जाकर जला भी दिया है। उधर मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    दरभंगा में बवाल: आरोपी को सौंपने की मांग पर पुलिस पर पथराव; भीड़ को खदेड़ा, SSP बोले- परिवार संतुष्ट, कुछ लोग भड़का रहे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रोहतास में नकली पुलिस अरेस्ट: असली वर्दी और डबल स्टार लगाकर जमा रहे थे धौंस; बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 4 गिरफ्तार, हथियार भी मिले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading