स्मार्ट मीटर के नाम पर लूटे जा रहे गरीब : दीपांकर भट्टाचार्य

गया। भाकपा माले का बदलो बिहार न्याय यात्रा शनिवार को मानपुर से चलकर शहर के गांधी मैदान पहुंची। जहां एक विशाल जन संवाद आयोजित किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब लोग लूटे जा रहे हैं।

बिहार के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिले इसकी पहल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलना है। हमें नया बिहार चाहिए। बाबा साहब ने जो संविधान दिया था। उस संविधान में धार्मिक, जाति, भाषा, बोली में कोई भेदभाव नहीं है। भारत के तमाम नागरिकों को बराबरी का हक मिले, सबके लिए सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय का लक्ष्य संविधान के पहले पन्ने पर है। आज वह संविधान खतरे में है। लगातार उसपर हमला हो रहा है। गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। दलितों पर हमले हो रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कुछ जहरीले नेता हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। हिंदू मुस्लिम करके पूरे बिहार में माहौल खराब करना चाहते हैं।

भूमि सर्वे भूमिहीनों को बेदखल करने की साजिश

दीपांकर ने कहा बिहार में भूमि सुधार लागू नहीं हुआ। गरीबों के पास जो भी थोड़ी जमीन है वह लाल झंडे के बदौलत है। नीतीश कुमार कहते हैं कि भूमि सर्वे से भूमि विवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन हो रहा है उल्टा।

भूमि सर्वे भूमिहीनों को बेदखल करने की साजिश है। इसलिए जब तक पर्चा नहीं मिलता। भूमि सर्वे पर रोक लगाने की मांग करते हैं। डबल इंजन की सरकार बिहार की जनता के साथ डबल धोखा कर रही है। जाति सर्वेक्षण के उपरांत दलितों-वंचितों के आरक्षण का विस्तार हुआ। लेकिन कोर्ट का बहाना बनाकर सरकार धोखा दे रही है। वह बढ़े आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में नहीं डाल रही। जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की बोलती बंद है। विशेष राज्य के सवाल पर बिहार के साथ धोखा हुआ।

  • Related Posts

    गया की बेटियां अब उड़ाएंगी ड्रोन और बनेंगी सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट! “नव्या प्रोजेक्ट” से बदल रही 14-18 साल की किशोरियों की तकदीर; जानें कैसे जुड़ें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading