वायनाड से भाजपा के प्रत्याशी होंगे नाव्या हरिदास

नई दिल्ली। भाजपा ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को नाव्या हरिदास को उम्मीदवार घोषित किया। यहीं से प्रियंका गांधी कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। पार्टी ने आठ राज्यों में 24 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। बता दें कि प्रियंका 23 अक्टूबर को वायनाड से नामांकन दाखिल कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद प्रियंका रोड शो भी निकालेंगी। प्रियंका गांधी का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    सांसद अजय कुमार मंडल ने बिहार के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विक्रमशिला यूनिवर्सिटी से लेकर रेल डिवीजन तक कई बड़े मुद्दे उठाए

    Continue reading
    लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी को दो दिन की राहत, कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला टाला

    Continue reading