सीवान-सारण में जहरीली शराब से 5 और की मौत

भगवानपुर-सीवान/छपरा-मशरक। जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा अब 44 पर पहुंच गया है। सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड की माघर और कौड़ियां पंचायत के चार लोगों की मौत गुरुवार देर रात से शुक्रवार की सुबह तक हो गई। अब यहां मृतकों की संख्या 28 हो गई है।

वहीं, सारण में शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि एक का गंभीर स्थिति में पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही सारण में मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई। गोपालगंज में भी एक व्यक्ति की मौत गुरुवार को हुई थी।

उधर, शराब धंधेबाजों के खिलाफ दोनों जिलों में छापेमारी तेज कर दी गई है। सीवान में पुलिस ने अबतक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे जिले में छापेमारी जारी है। सारण में भी ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। तीन टीमें जिलेभर में छापेमारी कर रही हैं। शुक्रवार को 75 स्थानों पर छापेमारी हुई। शराब के 62 धंधेबाज पकड़े गये। गंडामन के कई घरों में एडिशनल एसपी (हेडक्वार्टर) ने छापेमारी करवाई। गुरुवार को भी 37 से अधिक लोग पकड़े गए थे। इनमें दो महिलाएं भी थीं। सीवान जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक इस कांड में 79 बीमार व्यक्तियों में से 28 की मौत हुई है।

  • Related Posts

    दरौंदा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से STF कमांडर राजेश प्रसाद की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “लाठियां खाईं, संघर्ष किया… अब देश को मिलेगा लाभ”— नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए अश्विनी चौबे; बधाई देते हुए साझा किए पुराने संस्मरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading