भागलपुर : पीरपैंती में एक और पुल ने ली जलसमाधि

भागलपुर में लगातार पुल पुलियो के गिरने का कम्पीटिशन चल रहा है। एक और पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गया। एक बार फिर पीरपैंती में पुल के बहने की घटना हुई है। दरअसल पीरपैंती के चौखंडी में पुलिया बह गया है।

बारिश और गंगा का बढ़ता जलस्तर इसका कारण बताया जा रहा है। पहले से वर्षों पुराना ये पुलिया जर्जर घोषित था, प्रशासन ने आवागमन रोक लगा दी गयी थी। पीरपैंती में 15 दिनों में तीसरा पूल बहने की यह घटना है।

पीरपैंती के चौखंडी में पुलिया बहा है। जो बाखरपुर , गोविंदपुर , बाबुपुर, मोहनपुर को जोड़ता था।आपको बता दें कि यह पुल लगभग 19 साल पुरानी बताई जा रही है। अब लोगों के पैदल आने जाने पर भी आफत हो गयी है।मौके पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सरकारी बकाया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई, 5.29 लाख रुपये के बकायेदार को दीवानी जेल भेजने का आदेश

    Share Add as a preferred…

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…