बिहार को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, भागलपुर से पटना के बीच होगा परिचालन ! सांसद अजय मंडल ने किया खुलासा

बिहार को केंद्र सरकार ने हाल ही में चार वंदे भारत की सौगात दी है। जिसमें गया-हावड़ा, भागलपुर-हावड़ा, टाटानगर -पटना और देवघर-वाराणसी वंदे भारत शामिल है। वहीं अब एक बार फिर बिहार को वंदे भारत की सौगात मिल सकती है। दरअसल, राजधानी पटना और भागलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन की परिचालन को लेकर मांग उठी है। ये मांग खुद भागलपुर सांसद अजय मंडल ने उठाई है। अजय मंडल ने इसको लेकर रेलवे के सामने प्रस्ताव भी रखा है।

जानकारी अनुसार सांसद अजय मंडल ने भागलपुर-पटना वंदे भारत के साथ जमालपुर के बीच मेमू ट्रेनें के परिचालन की मांग की है। मालदा रेल मंडल की रुपा मंडल ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मंगलवार को पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर और आसनसोल और मालदा रेलवे डिवीजनों के प्रमुखों की उपस्थिति में उच्च स्तरीय बैठक हुई।

बैठक आसनसोल में आयोजित की गई और इसमें संबंधित सभी क्षेत्रों के सांसद भी शामिल हुए। इसमें भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने पूर्वी बिहार क्षेत्र में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास का मुद्दा उठाया। वहीं आसनसेल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में पूर्वी रेलवे की प्रगति की सराहना की। उन्होंने गया-हावड़ा-वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक विस्तारित करने और आसनसोल-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन का भी प्रस्ताव रखा।

साथ ही अन्य सांसदों ने भी अपने अपने क्षेत्रों की मांग रखी। जैसे पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर से सांसद खगेन मुर्मू ने गौर एक्सप्रेस की रैक और भागलपुर-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी कोच बदलने का प्रस्ताव रखा। तो वहीं बिहार के बांका से सांसद गिरधारी यादव ने भागलपुर-देवघर के बीच चलने वाली ट्रेन के समय में संसोधन करने साथ ही धनौरी में कविगुरु एक्सप्रेस के ठहराव और कटोरिया में पीआरएस खोलने का प्रस्ताव रखा।

Related Posts

समस्तीपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोश में सड़क जाम और आगजन

समस्तीपुर, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading
मधुबनी में सनसनी: फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

मधुबनी, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading