बेगूसराय में चार दिनों से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

बेगूसराय में चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने युवक का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी इलाके की है। मृतक की पहचान नवाब चौक के रहने वाले मोहम्मद अमन उर्फ साहिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिद बीते 23 सितंबर की शाम पांच बजे से लापता हो गया था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसके बाद परिजनों ने 24 सितंबर को नगर थाना में साहिद की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

परिजनों ने बताया कि पुलिस से लगातार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा हुआ कि अपराधियों ने मोहम्मद साहिद को पहले अगवा किया और उसके बाद निर्मम तरीके से हत्या कर शव को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी स्थित खेत के बहियार में फेंक दिया।

परिजनो का कहना है कि 22 सितंबर को टाइगर मोबाइल के द्वारा उससे मारपीट कर धमकी दिया था। टाइगर मोबाइल के जवानों ने धमकी दी थी कि अगर उसने 10 हजार रुपए नहीं दिए तो उसे उठवा लिया जाएगा। पुलिस के द्वारा लगातार मोहम्मद साहिद को परेशान किया जाता था। फिर अगले दिन यानी 23 सितंबर की शाम से अमन उर्फ शाहिद गायब हो गया। मोहम्मद साहिद ई-रिक्शा चलाकर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।

23 सितंबर को नवाब चौक से अचानक ई रिक्शा सहित वह लापता हो गया। उन्होंने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाया है कि अगर पुलिस सही तरीके से कार्रवाई करती तो आज साहिद की हत्या नहीं होती। फिलहाल युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीँ घटना से नाराज लोगों ने एसपी कार्यालय का घेरों किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    आईआरसीटीसी घोटाला मामला, लालू–तेजस्वी को दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, ट्रायल पर रोक से इनकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राजस्व न्यायालयों में एकरूपता और पारदर्शिता लाने की पहल – RCMS को और विधि-सम्मत बनाया जाएगा: विजय कुमार सिन्हा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading