भागलपुर : नवगछिया में बस रोककर जबरन चंदा वसूली, विरोध पर मारपीट

भागलपुर : नवगछिया के परबत्ता थाना के जगतपुर के पास मंगलवार को विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर विश्वकर्मा पूजा के लिए चंदा नहीं देने पर भागलपुर से सहरसा जाने वाली बस के ड्राइवर एवं कंडक्टर के साथ मारपीट की गई।मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

बस ड्राइवर सुरेश यादव ने परबता थाना में अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें बताया कि चंदा नहीं देने पर आरोपियों ने बस में लगे शीशे को तोड़ कर कंडक्टर के पॉकेट से पैसा छीन लिया गया।

एसपी ने प्रेस रिलीज में बताया कि घटना के कुछ घंटे के अंदर लाल यादव, संजीव कुमार, अमित कुमार, नीतीश कुमार, प्रियांशु कुमार, सौरभ कुमार, रंजन कुमार यादव, कुंदन यादव सभी निवासी जगतपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नगद 6,620 रु एक रसीद बुक भी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…