भागलपुर : वर्क फ्रॉम होम की बात कह 6.19 लाख रुपये ठग लिए

भागलपुर। वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर साइबर ठगों ने भीखनपुर के आफताब से 6.19 लाख रुपये की ठगी कर ली। उसने बताया कि एक लिंक से वह जुड़ा था। पहले टास्क पूरा करने पर उन्होंने खाते में पैसे भेजे पर बाद में निवेश कराने की बात कह पैसे मांगने लगे। उनके जाल में फंसकर पैसे भेजता रहा बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया।

खरीक के शख्स की बाइक जीरोमाइल से चोरी

खरीक थाना क्षेत्र के मुकेश मोदी की बाइक जीरोमाइल थाना क्षेत्र से चोरी हो गई। उन्होंने केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि वे फतेहपुर में रंग रोगन का काम कर रहे थे। मो. अली अकबर के घर के बाहर बाइक लगाई थी, वहीं से चोरी हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…